PM मोदी और सोनिया ने सफल प्रक्षेपण पर ISRO को दी बधाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 02:25 PM

pm narendra modi lauds isro for satellite launch

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी के माध्यम से 31 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी के माध्यम से 31 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना करते हुए कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने देश का गौरव बढ़ाया है। मोदी ने ट्वीट किया, पोलर सेटेलाइट लॉच के 40वें सफल प्रक्षेपण के जरिए 15 देशों के 31 उपग्रहों के ले जाने के लिए इसरो को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो एवं वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक सफल मिशन से इसरो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को आम लोगों के नजदीक लाकर उसका सार्थक उपयोग कर रहा है।   
 


इसरो का प्रमुख रॉकेट पीएसएलवी-38 आज अपने साथ कार्टाेसैट-2 श्रृंखला का एक उपग्रह और 30 अन्य उपग्रह लेकर रवाना हो गया है। कार्टाेसैट-2 श्रृंखला का उपग्रह रक्षा बलों के लिए संपत्ति है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पर ले जाए गए इन उपग्रहों का कुल वजन लगभग 955 किलोग्राम है। पीएसएलवी पर कार्टाेसैट-2 श्रृंखला के अलावा जो उपग्रह गए हैं, उनमें से अन्य नैनो उपग्रह 14 देशों के हैं। ये देश हैं- ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक रिपब्लिक, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, ब्रिटेन और अमरीका। इसके अलावा एक नैनो उपग्रह भारत का है।

 


 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!