Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 12:30 PM
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि घोटाला तो सात पीढ़ियों के लिए संपत्ति बनाने की लिप्सा का परिणाम है, साजिश नहीं। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला के एक और मामले में दोषी पाए गए लालू प्रसाद आखिरकार जब जेल पहुंच गए, तब राबड़ी देवी जहां...
पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि घोटाला तो सात पीढ़ियों के लिए संपत्ति बनाने की लिप्सा का परिणाम है, साजिश नहीं। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला के एक और मामले में दोषी पाए गए लालू प्रसाद आखिरकार जब जेल पहुंच गए, तब राबड़ी देवी जहां ईश्वर पर विश्वास की बात कहने लगीं वहीं उनकी पार्टी के नेता न्यायपालिका पर अविश्वास करने वाले बयान देने लगे।
60 फाइलों में मिले थे चारा घोटाला के सबूत
सुशील मोदी ने कहा कि जो ईश्वर पर भरोसा करते हैं वे बेनामी संपत्ति बनाने में सत्ता का दुरुपयोग नहीं करते। चारा घोटाले के पुख्ता सबूत बिहार सरकार की उन 60 फाइलों में मिले, जिन्हें सीबीआई ने छापा मार कर बरामद किया था। इन्हीं फाइलों में कई टन चारा ढोये जाने वाली गाड़ियों के नंबर भी दर्ज हैं। जांच में स्कूटर या मोटर साइकिल का नंबर पाया गया। लालू के खिलाफ साजिश का आरोप लगाने वाले बताएं कि क्या यह फाइलें भी भाजपा ने तैयार करवाई थीं।