भाजपा व मांझी से किसने हाथ छुड़ाया नीतीश बताएंः तेजस्वी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 07:30 PM

tejaswi give statement against nitish

महागठबंधन से अलग होने को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि भाजपा से किसने हाथ छुड़ाया। जीतनराम मांझी से किसने हाथ छुड़ाया। भाजपा से अलग होने...

पटनाः महागठबंधन से अलग होने को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि भाजपा से किसने हाथ छुड़ाया। जीतनराम मांझी से किसने हाथ छुड़ाया।

भाजपा से अलग होने के बारे में उनको बताना चाहिए कि भाजपा ने या नीतीश कुमार ने किसको धोखा दिया। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। 

तेजस्वी यादव ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें लालू प्रसाद यादव का धन्यवाद करना चाहिए कि वह उनकी वजह से सत्ता में आए। लालू प्रसाद यादव ने उन पर भरोसा किया लेकिन उन्होंने उनके परिवार पर चल रहे केस का बहाना बनाकर गठबंधन तोड़ दिया। 

नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि चार साल से राज्य में चार सरकारें बनी और विकास बिल्कुल ठप्प हो गया। नीतीश कुमार ने इसका जिम्मेदार कभी भाजपा को, कभी मांझी को तो कभी उनको ठहराया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!