प्रज्जवल मामले की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी, BJP को स्पष्टीकरण देना मुश्किल होगा : थरुर

Edited By Utsav Singh,Updated: 02 May, 2024 08:21 PM

prajwal case will be heard across the country will difficult for bjp  tharoor

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि जनता दल (एस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्टीकरण देना मुश्किल होगा और इस ‘सेक्स स्कैंडल' की गूंज केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव...

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि जनता दल (एस) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्टीकरण देना मुश्किल होगा और इस ‘सेक्स स्कैंडल' की गूंज केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव के शेष चरणों में पूरे देश में सुनाई देगी। प्रज्वल और उनके पिता एवं कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के खिलाफ रविवार को पुलिस ने उनकी एक घरेलू सहायिका की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया।

PunjabKesari

BJP ने हाल ही में चुनाव में उनके लिए प्रचार किया
प्रज्वल जद (एस) प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मामला चुनाव में भाजपा को प्रभावित करेगा, थरूर ने कहा, "वास्तविकता यह है कि यह सज्जन भाजपा के सहयोगी हैं। भाजपा ने हाल ही में संपन्न चुनाव में उनके लिए प्रचार किया था। इसलिए उन्हें यह स्पष्टीकरण देने मे परेशानी होगी कि उन्हें वास्तव में कोई जानकारी नहीं थी... यह पता चला है कि उन्हें जानकारी थी और चुनाव से कुछ समय पहले, एक भाजपा विधायक को ये आपत्तिजनक वीडियो मिले थे।'' कांग्रेस नेता यहां पीटीआई मुख्यालय में संपादकों के साथ बातचीत कर रहे थे।

PunjabKesari

कांग्रेस इस बात से अनजान थी और उसे यह जानकारी नहीं
उन्होंने कहा, "इन परिस्थितियों के मद्देनजर, मुझे लगता है कि भाजपा को नुकसान होगा। अब भाजपा पासा पलटने की कोशिश कर रही है और कह रही है कि कांग्रेस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की तथा कांग्रेस ने उन्हें जाने की अनुमति क्यों दी। कांग्रेस इस बात से अनजान थी और उसे यह जानकारी नहीं दी गई थी।'' थरूर ने कहा कि राज्य सरकार ने तुरंत ही एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया और अगर देश से बाहर जाने में प्रज्वल रेवन्ना ने जल्दबाजी नहीं की होती तो उन्हें ‘लुकआउट नोटिस' के जरिए रोका जा सकता था।

PunjabKesari

शेष चरणों में, इसकी गूंज सुनाई देने वाली है
उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से चुनाव के शेष चरणों में, इसकी गूंज सुनाई देने वाली है, सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं, उदाहरण के लिए पड़ोसी तेलंगाना में, एक गंभीर विवाद है और कुछ महिला कार्यकर्ता दृढ़ता से आगे आई हैं तथा कह रही हैं कि देश की पितृसत्ता कब जागेगी और महसूस करेगी कि किस प्रकार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उन्होंने इस संबंध में क्या किया है?'' थरूर ने कहा, ‘‘...अभिव्यक्ति की यह भावना सामान्य रूप से सभी पुरुषों के खिलाफ नहीं बल्कि विशेष रूप से उन लोगों के खिलाफ है जो आज देश पर शासन कर रहे हैं।'' 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!