दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ cool cool

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2017 12:52 PM

weather in jhalajam rain in delhi has cooled down

राष्टीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में रात भर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है ...

नई दिल्ली : राष्टीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में रात भर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है और मौसम सुहाना होने के साथ ही तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और शाम तक इसके 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, सफदरजंग, लोधी रोड, पालम, आयानगर और रिज वेधशालाओं ने क्रमश: 18 मिमी, 21.2 मिमी, 25.9 मिमी, 33 मिमी और 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।'  सफदरजंग वेधशाला ने आज सुबह तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य तापमान से छह डिग्री कम था। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सापेक्षिक आद्रता आज सुबह 98 फीसदी दर्ज की गई। उन्होंने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।  कल का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
 

  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!