Edited By ,Updated: 21 Jan, 2015 12:12 PM
यूएस की एक कैब सॢवस प्रोवाइडर उबर नामक कंपनी के साथ काम करने वाले कैब ड्राइवर शिव कुमार के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म मामले में मंगलवार को 3 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए।
नई दिल्ली: यूएस की एक कैब सॢवस प्रोवाइडर उबर नामक कंपनी के साथ काम करने वाले कैब ड्राइवर शिव कुमार के खिलाफ चल रहे दुष्कर्म मामले में मंगलवार को 3 गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए, जिनमें 2 पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल, एक मालखाना अधिकारी व वोडाफोन के एक नोडल अधिकारी ने अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अब इस मामले में 3 अन्य गवाहों को समन जारी किए हैं। इनके बयान 21 जनवरी को दर्ज किए जाएंगे।
पूर्व में पीड़िता सहित 6 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पीड़िता ने आरोपी को अदालत के समक्ष पहचान लिया था।
पुलिस ने इस मामले में घटना के 19 दिन बाद ही अदालत में आरोप पत्र दायर कर दिया था। मामले में घटना 5 दिसम्बर, 2014 की है। अदालत ने आरोप पत्र पर सुनवाई करने के बाद 9 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
पुलिस के अनुसार कैब ड्राइवर पर आरोप है कि उसने 5 दिसम्बर की रात गुडग़ांव में कार्यरत इस युवती से दुष्कर्म किया था।
इसी मामले में उसे 7 दिसम्बर को मथुरा, उत्तर प्रदेश से पकड़ा था और 8 दिसम्बर को अदालत के समक्ष पेश किया था।