Edited By ,Updated: 28 Jan, 2015 05:23 PM
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के पिता सुदर्शन सिंह ने पंजाब पुलिस पर 3 करोड़ लेकर उनके लड़के को मरवाने के आरोप लगाए हैं।
जालंधरः गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के पिता सुदर्शन सिंह ने पंजाब पुलिस पर 3 करोड़ लेकर उनके लड़के को मरवाने के आरोप लगाए हैं।
बुधवार को काहलवां में अंतिम संस्कार से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस कोई कार्रवार्इ नहीं कर रही है। सुदर्शन सिंह ने कहा कि नाभा जेल अधिकारी भी मिले हुए है, जिस कारण मुझे पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
एन.आर.आई. सुदर्शन सिंह ने आरोप लगाया है कि संस्कार में पहुंचे युवकों को पुलिस की तरफ से नाजायज तंग किया गया है।