मोदी राज में हुए दिल्ली में दंगे: सोनिया गांधी

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 06:08 PM

article

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा....

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के साथ जितने भी वादे किये, वे अभी तक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि मोदी राज में दिल्ली में दंगे हुए हैं। केन्द्र की यूपीए सरकार ने किसानों की समस्याओं को दूर किया, लेकिन मोदी के राज में किसान आत्महत्या करने के लिये मजबूर है। सोनिया ने कांग्रेस के कार्यों का बखान किया और कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के शासन काल में विकास किया गया है। शीला दीक्षित के कार्यकाल में दिल्लीवासी खुश थे।

 सोनिया गांधी ने आम आदमी पार्टी पर करारा वार किया। सोनिया ने रैली में केजरीवाल पर कुर्सी छोड़कर भागने वाला कहकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने अच्छे शासन के लिए समर्थन दिया था, लेकिन नतीजा कुछ और निकला। जिनको हमने समर्थन दिया, वे डेढ़ महीने भी सरकार नहीं चला पाए, जिम्मेदारी छोड़कर चले गए।' उन्होंने आम आदमी पार्टी पर दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस धरनावाली पार्टी से सतर्क रखने की जरूरत है। देश नारों से नहीं चलता, भावना से आगे बढ़ता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!