अलग लड़ने का अनुभव अच्छा पर गठजोड़ बना रहेगा: कमल शर्मा

Edited By ,Updated: 28 Feb, 2015 04:22 AM

article

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा है कि नगर निगम व कौंसिल चुनावों में कुछ स्थानों पर भाजपा द्वारा अलग चुनाव लडऩे से अच्छा अनुभव हासिल हुआ है पर ...

जालंधर (धवन): पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा है कि नगर निगम व कौंसिल चुनावों में कुछ स्थानों पर भाजपा द्वारा अलग चुनाव लडऩे से अच्छा अनुभव हासिल हुआ है पर फिलहाल शिअद के साथ गठजोड़ जारी रहेगा।  
 
उन्होंने आज बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही भाजपा द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। पठानकोट में 11 बागी अकाली उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे पर वे सभी चुनाव हार गए। पठानकोट में भाजपा ने 50 में से 29 सीटों पर जीत हासिल की। इसी तरह से तरनतारन में तमाम दबावों के बावजूद भाजपा 8 सीटें तथा बटाला में 11 सीटें जीतने में सफल रही।
 
शर्मा ने कहा कि फिरोजपुर में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा विधानसभा हलके में पीछे रह गई थी परन्तु इस बार उसने फिरोजपुर में 22 में से 11 सीटों पर जीत हासिल कर ली। यह पूछे जाने पर कि क्या अलग चुनाव लडऩे के मिले अनुभव के बाद पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी? प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शिअद व भाजपा का गठजोड़ ठीक चल रहा है तथा यह आगे भी जारी रहेगा। 
 
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन क्षेत्रों में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था वहां पार्टी ने अपनी स्थिति सुधारी है। उन्होंने  बताया कि पार्टी द्वारा अब जल्द ही सरकार के साथ बैठक करके शहरियों से जुड़े मुद्दों को हल करने पर जोर दिया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!