भ्रष्टाचार के मामले में फंसे राजीव बिंदल

Edited By ,Updated: 04 Mar, 2015 12:15 PM

article

भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में हिमाचल प्रदेश से नाहन के भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं।

शिमला: भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में हिमाचल प्रदेश से नाहन के भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। राजीव बिंदल पर सोमवार को कोर्ट ने आरोप तय किए है। बिंदल पर आरोप है कि उन्होंने नगरपरिषद पद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए नियमों के विपरित कुछ कर्मचारियों की भर्तियां की थी।

भाजपा नेता बिंदल इसे वीरभद्र सरकार की साजिश करार दे रहे है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के दिग्गज नेता बिंद ने बताया कि उन पर यह मामला राजनीतिक भावना के चलते दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

बिंदल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधियों को फसाने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रही है और यह मामला भी उसी की एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों का मन हटाना चाहती क्योंकि लोग वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को आज 16 साल बाद मामले की याद आई और उसे भी गलत ढंग से पेश किया जा रहा है।

उधर सिरमौर जिला कांग्रेस ने विधायक राजीव बिंदल से इस्तीफे की मांग की है जिला कांग्रेस कमटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि भाजपा विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि विधायक पर सरकार द्वारा नहीं कोर्ट द्वारा आरोप तय किए गए है। उन्होने कहा कि बिंदल को खुद को फंसता देख सरकार के खिलाफ अनाब शनाब बयानबाजी कर रहे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!