Edited By ,Updated: 04 Mar, 2015 12:19 PM
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों का मैडीकल सिविल प्रशासन ने आज से करना शुरू कर दिया है।
लुधियाना (ऋषि): अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों का मैडीकल सिविल प्रशासन ने आज से करना शुरू कर दिया है। दोपहर 1 से 2.30 बजे तक सिविल अस्पताल के डाक्टर यात्रियों का मैडीकल करेंगे। इसी के चलते प्रशासन की तरफ से ओ.पी.डी. में नोटिस लगा दिया गया है।
नोटिस के अनुसार दोपहर 12 से 1 बजे तक मात्र एक घंटा अमरनाथ यात्रियों की ओ.पी.डी. पर्ची काटी जाएगी। अमरनाथ यात्रियों की पर्ची के लिए अलग से काऊंटर होगा। जिस पर केवल अमरनाथ यात्रियों की लाइन लगी होगी। केवल पर्ची पर लगे नंबर के आधार पर ही डाक्टर 1.30 घंटे तक अस्पताल के कमरा नं. 15 में मरीज का चैकअप कर उसे मैडीकल सर्टीफिकेट देंगे। अगर कोई मरीज 1 बजे के बाद अपना मैडीकल करवाने आएगा तो पर्ची काऊंटर बंद होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ेगा।