एयरटेल, आरकॉम अब पूरे देश में 4जी सेवा देने में सक्षम

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2015 10:28 AM

article

भारती एयरटेल व रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) ने देशभर में 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता हासिल कर ली है।

नई दिल्ली: भारती एयरटेल व रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम: ने देशभर में 4जी सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता हासिल कर ली है। हालिया स्पेक्ट्रम नीलामी में इन कंपनियों ने इसके लिए जरूरी स्पेक्ट्रम हासिल किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस जियो इन्फोकाम के पास पहले से 4जी स्पेक्ट्रम है। 
 
दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकाम) ने आज कहा कि हाल में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में कंपनी को स्पेक्ट्रम मिलने से अब वह पूरे देश में 4जी सेवा देने की क्षमता हासिल कर ली है।  
 
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘800-850 मैगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम के साथ आरकॉम 4जी सेवा उपलब्ध कराने वाली देश की पहली एवं एकमात्र कंपनी बन गई है। सभी सर्किलों में आरकॉम का संचालन अब भविष्य के अनुरूप उन्नत एलटीई प्रौद्योगिकी पर आधारित सबसे बेहतर सेवाएं प्रदान करने वालाा है।’’   
 
कंपनी को यह स्पेक्ट्रम 4,299 करोड़ रुपए में हासिल हुआ है, और इसके लिए कंपनी को 1,106 करोड़ रुपए का शुरूआती भुगतान करना है। कंपनी को 11 सेवा क्षेत्रों में 800 मैगाहटर्ज स्पेक्ट्रम मिला है लेकिन कंपनी अपने सात सर्किलों में से पांच में 900 मैगाहटर्ज वाले स्पेक्ट्रम को नहीं बचा पाई जो कि 2015-16 में समाप्त हो रहा है।   
 
आरकाम ने हिमाचल एवं मध्य प्रदेश में 900 मैगाहटर्ज स्पेक्ट्रम को बरकरार रखा है। जबकि असम, पूर्वोत्तर क्षेत्र, आेडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए उसे 800 मैगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नई प्राप्ति हुई है। इन सर्किलों में उसके पास 900 मैगाहटर्ज स्पेक्ट्रम था जो उसने खोया है।   कंपनी के पास बिहार में 800 मैगाहटर्ज बैंड में पांच मैगाहटर्ज स्पेक्ट्रम हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!