Edited By ,Updated: 31 Mar, 2015 02:15 PM
जम्मू-कश्मीर में लगातार हुई बरसात के कारण बाढ़ आ गई है। शहर में बाढ़ का पानी भर जाने से कई लोग बेघर हो गए हैं। यहाँ बाढ़ के कारण हो रहे भू-स्खलन की दिल दहलाती वीडियो सामने आई है। आप देख सकते हैं कि यह पहाड़ कितनी तेज़ी से गिर रहा है।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हुई बरसात के कारण बाढ़ आ गई है। शहर में बाढ़ का पानी भर जाने से कई लोग बेघर हो गए हैं। यहाँ बाढ़ के कारण हो रहे भू-स्खलन की दिल दहलाती वीडियो सामने आई है। आप देख सकते हैं कि यह पहाड़ कितनी तेज़ी से गिर रहा है।
इस से पहले भी यहाँ बड़गाम जिले में पहाड़ गिरने से एक मकान ध्वस्त हो गया और एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। भारतीय जल सेना ने 300 से ज़्यादा परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। बठिंडा से 2 जहाज़ो में राहत दल भी जम्मू भेजे गए हैं।