राशिफलः April Fool पर आपके सितारे रहेंगे Cool या होगा कोई Dispute

Edited By ,Updated: 01 Apr, 2015 07:39 AM

article

दैनिक शुभाशुभ: 01.04.15 बुधवार, चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र में, भाग्यांक 7, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभरंग स्लेटी, राहुकाल दोपहर 12:00 से दिन 01:30 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 01.04.15 बुधवार, चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र में, भाग्यांक 7, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभरंग स्लेटी, राहुकाल दोपहर 12:00 से दिन 01:30 तक।

मेष: स्वभाव उग्र रहेगा। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशानी होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
वृष: आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य सफल होंगे। स्टूडेंट्स की नए सब्जेक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मिथुन: नई योजना प्रारंभ होंगी। ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाईबहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन बनेगा। आर्थिक सावधानी बरतें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
कर्क: मन में नकारात्मक विचार व निराशा रहेगी। अस्वस्थ रहेंगे। कुटुंबजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
सिंह: आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। अधिक क्रोध से स्वास्थ्य बिगडेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।
 
कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मानसिक तनाव रहेगा। मित्रों से मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवादों होने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
तुला: लाभ होने से प्रसन्नता होगी। आय वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात व उन पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। विवाहोत्सुकों को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
वृश्चिक: व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।
 
धनु: स्वास्थ्य नरम रहेगा। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
मकर: कार्यक्षेत्र अनुकूल रहेगा। सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान के गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नेगेटिव विचार आएंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
कुंभ: हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। नए वस्त्र प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
मीन: मनोबल में दृढ़ता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सायं 07:30 से रात 09:00 तक। 
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल kamal.nandlal@gmail.com
 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!