Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 12:57 AM
फतेहपुर तहसील में अफीम की खेती करने का मामले का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लुठियाल पंचायत के गांव रतयाड़ में.....
ज्वाली: फतेहपुर तहसील में अफीम की खेती करने का मामले का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लुठियाल पंचायत के गांव रतयाड़ में एक व्यक्ति अशोक कुमार के खेत से पुलिस ने 174 अफीम के पौधे बरामद किए हैं।
डीएसपी ज्वाली धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक कुमार ने अपने खेत में अफीम के पौधे लगाए हैं, जिस पर पुलिस ने छापामारी करके मौके पर अफीम के पौधे बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पुलिस थाना फतेहपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।