Edited By ,Updated: 22 May, 2015 05:20 PM
पत्नी और उसके प्रेमी की तरफ से गला घोंट कर पति की हत्या करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर (कुमार): पत्नी और उसके प्रेमी की तरफ से गला घोंट कर पति की हत्या करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर यादविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि शिकायतकर्त्ता सुखदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव जैमल वाला ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है उसके भाई गुरबचन सिंह का 7 साल पहले विवाह हुआ था जिसका पंचायाती तौर पर तलाक हो गया था।
शिकायतकर्त्ता के अनुसार गुरबचन सिंह ने तलाक के बाद मनप्रीत कौर बेटी करतार सिंह निवासी गांव मल्लू के साथ विवाह कर लिया था और मनप्रीत कौर के पड़ोस में रहते राजबीर सिंह उर्फ जज पुत्र मेहर सिंह के साथ नाजायज संबंध हो गए।
इंस्पैक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में सुदखेव सिंह ने बताया कि 11 मई 2015 की रात को करीब साढ़े 11 बजे गांव जैमल वाला में मनप्रीत कौर ने अपने प्रेमी राजबीर सिंह के साथ मिलकर अपने पति गुरबचन सिंह का गला घोट कर कत्ल कर दिया। उतना बताया कि पुलिस ने पत्नी और उस के प्रेमी खिलाफ मुकदमा दर्ज करते कार्यवाई शुरू कर दी है।