भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कारें

Edited By ,Updated: 24 May, 2015 08:45 PM

article

महंगी और तेज रफ्तार गाड़ियों का शौंक भला किसे नहीं होगा, हालांकि इन्हें खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं। एक नजर ऐसी 10 कारों पर जो भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कारों में से हैं।

महंगी और तेज रफ्तार गाड़ियों का शौंक भला किसे नहीं होगा, हालांकि इन्हें खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं। एक नजर ऐसी 10 कारों पर जो भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कारों में से हैं।

1. Ferrari 458
इटली की सुपरकार मेकर फरारी 458 में V8 इंजन लगा है जो 562bhp का पावर और 540Nm का टाॅर्क पैदा करता है। फरारी 458 की टाॅप स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0-100Km/h की रफ्तार महज 3.4 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत 2.5 करोड़ से शुरू होती है।

2. Porsche 911 Turbo S
जर्मन कार मेकर पोर्शे की मशहूर 911 का Turbo S वैरिएंट जिसकी शुरूआती कीमत 2.8 करोड़ है, भारत में उपलब्ध हैं। इसमें 3.8 लीटर का पैट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 560bhp का पावर, 700Nm का टाॅर्क पैदा कर सकता है और इसकी अधिकतम गति 318Km/h है। पोर्शे 911 Turbo S 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 3.1 सेकेंड में पकड़ लेती है।

3. Bentley Flying Spur
लग्जरी और रफ्तार का अच्छा मेल छोल बेंटले की कार में होता है। बेंटले Flying Spur दो इंजन आॅप्शन में उपलब्ध हैं, जिसमें पहला V8 और दूसरा W12 इंजन वैरिएंट। बेंटले Flying Spur की कीमत 3.2 करोड़ से शुरू होती है। 4.0 लीटर वाला V8 इंजन 500bhp का पावर और 660Nm टाॅर्क पैदा करता है तो 6.0 लीटर वाला W12 इंज 616bhp, 800Nm के साथ आता है। जहां V8 इंजन 0-100 किमी की रफ्तार 5.2 सेकेंड में पकड़ता है वहीं W12 को 4.6 सेकेंड लगते हैं।  बेंटले Flying Spur V8 की टाॅप स्पीड 295 तो W12 की 320Km/h है।

4. Lamborghini Huracan
पिछले साल भारत में लांच हुई Huracan की कीमत 3.43 करोड़ से शुरू होती है। Huracan ने Lamborghini की मशहूर कार Gallardo की जगह ली है। Huracan में Gallardo की तरह 5.2 लीटर वाला नैचुरली-अस्पिरटेड V10 इंजन लगा है जो 610bhp का पावर देता है। Lamborghini की यह सुपरकार 0-100Km/h की रफ्तार 3.2 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टाॅप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।

5. Aston Martin Vanquish
जैम्स बांड से जानी जाने वाली Aston Martin भी इस लिस्ट में शामिल है। एस्टन मार्टिन Vanquish में 6.0 लीटर का V12 इंजर लगा है जो 565bhp और 620Nm टाॅर्क पैदा करता है। एस्टन मार्टिन Vanquish 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 4.2 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम गति 295 किमी प्रति घंटा है। भारत में इसकी कीमत 3.8 करोड़ है।

6. Rolls-Royce Wraith
विश्व का सबसे मशहूर लग्जरी कार ब्रांड रोल्स रॉयस भी भारत में अपनी जगह बनाए हुए हैं। रोल्स रॉयस Wraith भारत में मिलने वाली सबसे कीमती कारों में शामिल है। इसमें 624bhp और 800Nm टाॅर्क वाला इंजन लगा है जो कार को 0 से 100 किलोमीटर पर 4.6 सेकेंड में पहुंचा देता है। इसकी टाॅप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।

7. Lamborghini Aventador
भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कारों में Lamborghini की मशहूर कार Aventador भी शामिल है। 5.2 करोड़ की शुरूआती कीमत वाली इस कार में V12 इंजन लगता है जो 690 हार्स का पावर और 690Nm का टाॅर्क पैदा करता है। लेम्बोर्गिनी Aventador 7 स्पीड आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स के साथ आती है जिसकी अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। Aventador 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 3 सेकेंड में पकड़ लेती है।

8. Bentley Mulsanne
इस लिस्ट में बेंटले की एक और कार शामिल है जिसका नाम Mulsanne है। इसमें 6.75 लीटर वाल ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है जो 505bhp के साथ 1020Nm का अधिकतम टाॅर्क पैदा करता है। 8 स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन वाले गियर बाॅक्स के साथ यह कार 100Km/h घंटा की रफ्तार 5.3 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टाॅप स्पीड 296Km/h है। इसकी कीमत 5.5 करोड़ से शुरू होती है।

9. Rolls-Royce Phantom
रोल्स रॉयस की सबसे जानी मानी कार Phantom जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए है, भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कारों में से है। हालांकि यह भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कार नहीं है। इसमें 6.6 लीटर V12 इंजन लगा है, जो 453bhp और 720Nm का टाॅर्क पैदा कर सकता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने के लिए Phantom को 5.9 सेकेंड का समय लगता है और इसकी टाॅ स्पीड 240Km/h प्रति घंटा है।

10. Mercedes-Benz S600 Guard
भारत में मिलने वाली सबसे महंगी कार S600 Guard है। बिजनेस क्लास के लिए जानी जाने वाली मर्सिडीज बेंज S600 Guard की भारत में कीमत 8.9 करोड़ के शुरू होती है। यहीं नहीं सबसे महंगी कार के साथ हर धरती की सबसे सुरक्षित कार में से भी एक है। S600 Guard में V12 इंजन लगा है जो 530bhp का पावर और 830Nm का टाॅर्क पैदा करता है। इसमें 7G-TRONIC आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!