PHOTOS: विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए ये स्थल, वर्षों से इतिहास के पन्ने पर

Edited By ,Updated: 30 May, 2015 04:11 AM

article

भले ही दुनियां में टेक्नोलॉजी के इस दौर में आगे बढ़ते हुए अक्सर लोग यह कहते हैं कि पहले दौर की अपेक्षा हम आज ज्यादा तेजी से विकसित हो रहे ...

नई दिल्ली. भले ही दुनियां में टेक्नोलॉजी के इस दौर में आगे बढ़ते हुए अक्सर लोग यह कहते हैं कि पहले दौर की अपेक्षा हम आज ज्यादा तेजी से विकसित हो रहे हैं। आज टेक्नोलॉजी के माध्यम से नए-नए चमत्कार देखने को मिल रहे हैं। यह सच भी है लेकिन पुराने दौर ने भी दुनिया को कई अजूबे दिए हैं जो अपने अंदर कलाकारी के चमत्कार के साथ कई जमानों का इतिहास समेटे हैं। इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होता है।

1. विक्टोरिया फाल्स

दक्षिण अफ्रीका में बना विक्टोरिया फाल्स दुनिया का एक मशहूर झरना है। इसे देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग आते हैं। यह झरना जांबिया और जिम्बाब्वे देश के बीच में है।

      

2. हैगिया सोफिय़ा

हैगिया सोफिया मस्जिद तुर्की की शान है। यह मस्जिद पूरी दुनिया में मशहूर है। कहते हैं यह मस्जिद पहले एक गिरजाघर थी जिसे बाद में एक मस्जिद में बदल दिया गया।  अब यह तुर्की के मशहूर संग्रहालय के रूप में जाना जता है.

 

3. आर्टेमिस का मंदिर

डायना देवी के नाम से मशहूर आर्टेमिस का मंदिर तुर्की के समीप स्थित है। इसका 401 में हुए अंतिम विनाश से पहले तीन बार निर्माण कराया गया था। 

4. पेट्रा

दुनिया के अजूबों की बात हो और उसमें पेट्रा का नाम न शामिल हो तो ऐसा असंभव है। जार्डन में पर्यटन के क्षेत्र में पेट्रा आज भी एक खूबसूरत नक्खाशी अपने अंदर समेटे है। यहां पर एक मंदिर बना है जो करीब 138 फुट ऊंचा है। इसके अलावा यहां पर नहरें, पानी के तालाब तथा खुला स्टेडियम तथा और भी कई खूबसूरत इमारते हैं। 

 

5. मसीह उद्धारक मूर्ति

दुनिया की बड़ी मूर्तियों में शामिल जीसस की मूर्ति की पांचवें नंबर पर है। यह ब्राजील में दुनिया की सबसे बड़ी माने जानी वाली डेको आर्ट की प्रतिमा कही जाती है।                        

6. ताज महल

दुनिया के टॉप 10 अजूबों में भारत का ताज महल भी शामिल है। आगरा में स्थित इस ताज महल को विश्व धरोहर मकबरे की उपाधि मिली है। इसे मुगल सम्राट शारजहां ने पत्नी मुमताज की याद में बनावाया था। इसकी नक्खाशी को देखने के लिए सिर्फ भारत ही हर साल काफी सख्यां में विदेशी भी आते हैं।                      

7.  हैंगिंग गार्डन

बाबुल के महान हैंगिंग गार्डन दुनिया के चमत्कारों में ही गिना जाता है। यहां पर पैराणिक बागानों का विशाल संग्रह देखने को मिलता है जो कि प्रचीन पंरपरा से आज भी लोगों को जोडऩे का काम करता है।                                  

8. द ग्रेट वाल ऑफ चाइना

द ग्रेट वाल ऑफ चाइना यानि की चीन की विशाल दीवार। चीन की यह दीवार दुनिया के अजूबों मतलब चमत्कारों में विशेष रूप से गिनी जाती है। चीन के शासको ने उत्तरी हमलावारों के प्रहार से बचने के लिए इस किलेनुमा दीवार का निमार्ण कराया था। 

9. वैली ऑफ लव.

 वैली ऑफ लव अर्थात प्यार की घाटी भी दुनिया के चमत्कारों में गिनी जाती है। एक मील चौडी यह प्यार की घाटी आज आयरलैंड का सबसे अभिन्न अंग बन चुकी है। इसे घूमने के लिए पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यह घाटी मिस्र के पिरामिड की तुलना में करीब 3000 साल पुरानी है।                              

10 . अलेक्जेंड्रिया की रोशनी

अलेक्जेंड्रिया की रोशनी भी पूरी दुनिया में मशहूर है। अलेक्जेंड्रिया के इस मशहूर टॉवरनुमा प्रकाशस्तंभ का निर्माण एक कृत्रिम द्वीप में 280 ईसा पूर्व में निर्मित किया गया था।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!