Edited By ,Updated: 04 Jul, 2015 11:55 AM
अवतार नगर में रहने वाली सरकारी टीचर मीना थापर कहती हैं-थाने साहब आप सड़कों की बात करते हैं। बरसात में जरा रीजेंट पार्क से लेकर नकोदर चौक की तरफ चलिए।
जालंधर: अवतार नगर में रहने वाली सरकारी टीचर मीना थापर ने मीडिया से बात करते बताया- साहब आप सड़कों की बात करते हैं। बरसात में जरा रीजेंट पार्क से लेकर नकोदर चौक की तरफ चलिए। पानी के नीचे पता नहीं कि कितने गड्ढे हैं। 45 साल की मीना थापर जैसे कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।
शहर में दो साल सड़कों की बुरी हालत है। निगम ने ताजा मानसून सीजन से पहले शहर की सड़कें बनाना का ऐलान किया गया था। मेन रोडंस तैयार की गई हैं।लेकिन प्लानिंग में देरी के चलते बीस के करीब प्रमुख रोड्स बची रह गई है। नगर निगम की बीएंडआर शाखा ने इसके वर्कआर्डर अप्रैल में पास नहीं कराए थे। इस कारण ठेकेदारों को कंस्ट्रक्शन वर्क अलॉट नहीं किया जा सका।