Edited By ,Updated: 05 Sep, 2015 05:57 PM
चीन के डोंगगुआन शहर में महिलाएं न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड शेयर करती हैं बल्कि उनका खर्च भी उठाती हैं ताकि वे उनके साथ रहें। अपने इस कल्चर के कारण चीन का यह शहर दुनिया भर में 'सेक्स कैपिटल' के नाम से मशहूर हो गया है।
चीन : चीन के डोंगगुआन शहर में महिलाएं न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड शेयर करती हैं बल्कि उनका खर्च भी उठाती हैं ताकि वे उनके साथ रहें। अपने इस कल्चर के कारण चीन का यह शहर दुनिया भर में 'सेक्स कैपिटल' के नाम से मशहूर हो गया है।
हाल ही में मीडिया में ऐसे कई फोटो प्रकाशित किए गए जिनमें एक पुरुष को एक से ज्यादा महिलाओं को किस करते या उनके साथ बेड में दिखाया गया।
दरअसल, इसका सबसे कारण यह है कि महिलाओं के अपेक्षा पुरुषों की आबादी कम है। यहां प्रति 100 महिलाओं के मुकाबले सिर्फ 89 पुरुष ही हैं।
पुरुष कम हैं तो जाहिर सी बात है महिलाओं के पास डेटिंग के लिए विकल्प कम हैं, इसलिए एक ही पुरुष को कई लड़कियां डेट करती हैं। अगर यहां किसी पुरुष की एक ही गर्लफ्रेंड हो तो उसे तौहीन माना जाता है। जिसकी जितनी ज्यादा गर्लफ्रेंड उसका उतना ज्यादा रुतबा!