17 साल में पहली बार सोनिया गांधी के बजाय राहुल ने फाइनल की महिला कांग्रेस कमेटी

Edited By ,Updated: 07 Oct, 2015 08:13 AM

article

17 साल में पहली बार कांग्रेस की एक अलग ही तस्वीर नजर आई। पिछले दिनों पार्टी नेताओं से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी में अब सारे फैसले वे लेंगे और वही हुआ।

नई दिल्ली: 17 साल में पहली बार कांग्रेस की एक अलग ही तस्वीर नजर आई। पिछले दिनों पार्टी नेताओं से बातचीत में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी में अब सारे फैसले वे लेंगे और वही हुआ। राहुल ने औपचारिक तौर पर फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। 17 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि पार्टी की कोई कमेटी सोनिया गांधी के अलावा किसी दूसरे नेता ने फाइनल की है। महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर राहुल गांधी के हस्ताक्षर हुए हैं और कमेटी उन्होंने फाइनल की है।

आपको बता दें कि अब तक ये फैसले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही करती आई थीं और किसी भी कमेटी पर उनके ही हस्ताक्षर होते थे लेकिन गत मंगलवार को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और चार राज्यों की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इन सभी को राहुल ने फाइनल किया। इसे कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत माना जा रहा है।

कांग्रेस सांसद जनार्दन द्विवेदी ने इसे ऐतिहासिक बताया है। अभिनेत्री नगमा को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!