कांग्रेस का दावा, नरसिंह यादव को फंसाया गया

Edited By ,Updated: 25 Jul, 2016 10:36 PM

congress claims narsingh yadav was framed

मुंबई कांग्रेस ने आज दावा किया कि पहलवान नरसिंह यादव को फंसाया गया है और डोपिंग प्रकरण के पीछे कोई साजिश है ...

मुंबई: मुंबई कांग्रेस ने आज दावा किया कि पहलवान नरसिंह यादव को फंसाया गया है और डोपिंग प्रकरण के पीछे कोई साजिश है जिसके कारण वह अगले महीने होने वाले रियो आेलंपिक खेलों में संभवत: हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि 26 साल के नरसिंह को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया है जिससे उनकी रियो खेलों में भागीदारी पर संदेह के बादल छा गये हैं। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने प्रकरण को लेकर कहा, ‘‘वह निर्दोष हैं, यह एक साजिश है।’’  
 
उन्होंने कहा, ‘‘यादव उत्तर भारत में होने वाली कुश्ती की राजनीति का शिकार हुए हैं। उन्हें फंसाया गया है।’’  निरूपम ने कहा, ‘‘वह निर्दोष हैं। मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं। वह दूध, दही और लस्सी लेते हैं। उनमें कोई अवगुण नहीं है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी से तथ्यों का सत्यापन करना चाहिए क्योंकि यह भारत के आत्मसम्मान का सवाल है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!