अंपायर बनना पड़ा भारी, छाती में गेंद लगने से मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 07:10 PM

bangladeshi boy dies at 17 after being hit by cricket ball

क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करते हुए छाती में गेंद लगने से एक बांग्लादेशी किशोर रफियुल इस्लाम की ढाका के अस्पताल में मौत हो गई।

ढाका: क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करते हुए छाती में गेंद लगने से एक बांग्लादेशी किशोर रफियुल इस्लाम की ढाका के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। इस 17 वर्षीय को कल ढाका मेडिकल कालेज अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बलूर मठ मैदान पर हुई इस घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय पुलिस प्रमुख इनामुल हक ने एएफपी से कहा, ‘‘लड़कों का समूह मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था और यह किशोर अंपायर था। एक गेंद उसकी छाती में लगी और वह मैदान पर गिर गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत ही गरीब परिवार से है। उसके पिता रिक्शाचालक हैं और मां घर में काम करती है। ’’ तीन साल पहले इसी तरह के हालात में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मौत हो गयी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!