आखिरी मिनट के गोल से सेमीफाइनल में पहुंचा मुंबई

Edited By ,Updated: 16 Feb, 2017 08:43 AM

dabang mumbaivs delhi waveriders

कप्तान फ्लोरियन फुक्स के आखिरी मिनट में दागे गए मैदानी गोल की बदौलत दबंग मुंबई ने दिल्ली वेवराइडर्स को बुधवार को रोमांचक संघर्ष में 3-2 से हराकर हॉकी इंडिया लीग..

नई दिल्ली:  कप्तान फ्लोरियन फुक्स के आखिरी मिनट में दागे गए मैदानी गोल की बदौलत दबंग मुंबई ने दिल्ली वेवराइडर्स को बुधवार को रोमांचक संघर्ष में 3-2 से हराकर हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।  

मुंबई टीम की नौ मैचों में यह छठी जीत है और उसके 33 अंक हो गए हैं। इस तरह मुंबई सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरी तरफ इस हार से दिल्ली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की सात मैचों में यह चौथी हार है और वह 16 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है।  यहां शिवाजी स्टेडियम में तेज गति से खेले गए इस मुकाबले दिल्ली के पास आखिरी मिनट तक बढ़त थी लेकिन अंतिम मिनट में मुंबई के कप्तान फुक्स ने मैदानी गोल दाग दिया। मैदानी गोल पर दो गोल मिलने के प्रावधान के कारण जीत मुंबई की झोली में आ गिरी।  

मुंबई ने 24 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल से बढ़त बनाई। कीरन गोवर्स ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। दिल्ली के स्टार स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने 44 वें मिनट में मैदानी गोल से दिल्ली को 2-1 से आगे कर दिया।  टूर्नामैंट के कई मैचों की तरह इस मैच में भी आखिरी मिनट में गोल देखने को मिला और बाजी दिल्ली के हाथ से फिसल गई। मुंबई ने अंतिम पलों में मैदान मार लिया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!