पंजाब ने रांची को एक गोल से हराया

Edited By ,Updated: 10 Feb, 2017 08:51 AM

hockey india league

जेपी पंजाब वारियर्स ने अपने घरेलू मैदान में रांची रेज के खिलाफ गुरुवार को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबला 1-0 से जीतकर हॉकी इंडिया लीग...

चंडीगढ़: जेपी पंजाब वारियर्स ने अपने घरेलू मैदान में रांची रेज के खिलाफ गुरुवार को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबला 1-0 से जीतकर हॉकी इंडिया लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब की 5 मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 16 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ रांची को 8 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।   

मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल दूसरे क्वार्टर में पंजाब ने पेनल्टी कार्नर पर किया। वीरडेन वान डेर ने पंजाब के लिए यह महत्वपूर्ण गोल दागा। पंजाब ने अपनी एक गोल की बढ़त को अंत तक कायम रखा। पंजाब ने रांची को उसी के मैदान में 7-0 से पीटा था और अब अपने घरेलू मैदान में 1-0 की जीत दर्ज की।  पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में दिल्ली वेवराइडर्स को 3-2 से हराया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!