खूब चला मैक्सवेल का बल्ला, पुणे को 6 विकेट से हराया

Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 07:59 PM

pune vs punjab

कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (44) और डेविड मिलर (30) की तेज पारियों से किंग्स इलेवन...

इंदौर: कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (44) और डेविड मिलर (30) की तेज पारियों से किंग्स इलेवन पंजाब ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को एक आेवर रहते छह विकेट से शिकस्त दी। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पुणे सुपरजाइंट की टीम बेन स्टोक्स के अर्धशतक से उबरते हुए छह विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाने में सफल रही लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल और मिलर की नाबाद पारियों की बदौलत यह लक्ष्य 19 आेवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर हासिल कर लिया।   

मैक्सवेल ने खेली तेज पारी
दोनों में मैक्सवेल ज्यादा आक्रामक थे जिन्होंने अपनी पारी के दौरान 20 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और दो चौके जड़े जबकि मिलर ने 27 गेंद में दो छक्के और एक चौका लगाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 47 गेंद में 79 रन की साझेदारी निभायी। सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (28) ने अच्छी शुरूआत की कोशिश की, लेकिन तीसरे ही आेवर में मनन वोहरा (14) के पवेलियन लौटने से यह भागीदारी टूट गयी। 

स्टोक्स का अर्धशतक बेकार
रिद्धिमान साहा (14)भी ज्यादा देर तक नहीं टिके और तीन आेवर बाद इमरान ताहिर(29 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गये। इसी गेंदबाज ने अक्षर पटेल(24) के रूप में दूसरा विकेट झटका। राहुल चाहर को अमला के रूप में एकमात्र विकेट मिला। इससे पहले पुणे की टीम सलामी बल्लेबाजों के जल्दी पवेलियन लौटने से नौवें आेवर में तीन विकेट पर 49 रन पर थी। फिर स्टोक्स (32 गेंद में 50 रन) ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दिखा दिया कि वह नीलामी में इतने मंहगे खिलाड़ी क्यों रहे थे। उन्हें मनोज तिवारी (23 गेंद में 40 रन) से अच्छा सहयोग मिला।   
                                                                                                     
भाषा 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!