Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 06:52 PM
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्सर ही सोशल साइड फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों ने सानिया को उनके पहनावे को लेकर अपना निशाना बनाया।
नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अक्सर ही सोशल साइड फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों ने सानिया को उनके पहनावे को लेकर अपना निशाना बनाया।
सानिया के पहनावे पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स
हाल ही में सानिया ने 27 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो शेयर किया जिसमें वो एक लाल रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। सानिया के इसी पहनावें पर कुछ लोगों ने यहां पर भी भद्दे कमेंट्स कर उन्हें धर्म और ड्रेसिंग का पाठ पढ़ दिया। हालांकि, कुछ लोग सानिया के समर्थन में भी दिखे। इस समय सानिया मिक्स्ड डबल्स में दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं।
शमी की पत्नी हुई थी ट्रोल्स का शिकार
आपकों बतां दें कि थोड़े दिन पहले ही मोहम्मद शमी की पत्नी अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल्स का शिकार हुई थी। शमी ने अपनी पत्नी के साथ एक फोटो ट्विटर पर डाला था। इसमें उनकी पत्नी स्लीवलेस ब्लाउज और साड़ी में नजर आ रही थीं।