कर्नाटक के बेलथांगडी से 5 बार विधायक रहे वसंत बंगेरा का निधन, 79 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 May, 2024 11:08 PM

vasant bangera who was a 5 time mla passed away

कर्नाटक के बेलथांगडी से पांच बार विधायक रहे वसंत बंगेरा का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के बेलथांगडी से पांच बार विधायक रहे वसंत बंगेरा का बुधवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के कारण 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। बंगेरा का जन्म 15 जनवरी 1946 को हुआ था और वह दक्षिण कन्नड़ में बिलावा समुदाय के नेता रहे। बंगेरा के निधन पर अनेक लोगों ने शोक प्रकट किया।

बंगेरा 1983 में बीएस येदियुरप्पा के साथ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर विधायक बनने वाले पहले चंद विधायकों में से एक थे। उन्होंने 1989 में भाजपा छोड़ दी और निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बंगेरा इसके बाद जनता दल में शामिल हो गये और 1994 तक पार्टी में बने रहे।

बंगेरा 2008 और 2013 में पुन: विधायक चुने गये और दक्षिण कन्नड़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बेलथांगडी विधानसभा क्षेत्र से सबसे लंबे समय तक विधायक रहने का रिकार्ड बनाया। परिवार के लोगों के मुताबिक, बंगेर के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु से बेलथांगडी लाया जाएगा और बेलथांगडी तालुक खेल परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से शाम चार बजे तक जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर उनका दाह संस्कार किया जायेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!