गुरुपर्व के संबंध में निकला विशाल नगर कीर्तन, सुनहरी पालकी में गुरु साहिब ने की अगुवाई

Edited By ,Updated: 04 Jan, 2017 05:08 PM

nagar kirtan on guruprw was huge

गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर आज नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।

पटना : गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर आज नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। नगर कीर्तन गांधी मैदान से सुबह 11 बजे आरंभ होकर अशोक राजपथ के रास्ते तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब जा रहा है। श्रद्धालु 8 किमी की यह दूरी देर रात तक पूरी करेंगे। पटना पुलिस के अनुसार नगर कीर्तन में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

सोने की पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब
विशेष अरदास और हुक्मनामा के बाद ही नगर कीतर्न की शुरुआत हुई। इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब को सोने से सजे पालकी पर रखा गया। नगर कीर्तन की अगुआई पंच प्यारे कर रहे हैं। इसमें सेना, सीआरपी की 2 बैंड, किंग पाइप बैंड हैं। इसके अलावा आरकेस्ट्रा, विभिन्न अखाड़ा का गतका पार्टियां व कीर्तनी जत्था शामिल हैं। गतका पार्टियों के करतब देख लोग दांतो तले अंगुली दबा रहे हैं। रास्ते में जगह- जगह संगतों की सेवा के इंतजाम किए गए हैं। वहां चाय-पानी की व्यवस्था की गई है। लोग वहां कुछ देर ठहर का सुस्ताते भी देखे जा रहे हैं।नगर कीर्तन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में हाथी-घोड़े भी शामिल हैं। उनका आकर्षण भी लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रहा है। उनपर श्रद्धलुओं का पूरा जत्था चल रहा है।

अशोक राजपथ पर नहीं चल रहीं गाडिय़ां
नगर कीर्तन को लेकर सुबह से ही अशोक राजपथ को बंद कर दिया गया है। जहां तक नजर जा रही है, केवल श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक एसपी पीके दास के अनुसार राजापुर पुल से दीदारगंज तक निजी गाडिय़ां नहीं चलेंगी। नगर कीर्तन गाय घाट गुरुद्वारा से आगे बढऩे के बाद गांधी मैदान से गाय घाट तक निजी गाडिय़ों का परिचालन शुरू होगा, हालांकि एमरजेंसी गाडिय़ों को नहीं रोका जाएगा।

हाई लैवल सिक्योरिटी के इंतजाम
नगर कीर्तन के दौरान हाई लैवल के सिक्योरिटी इंतजाम किए गए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स की बटालियन भी आ गई है। सीसीटीवी से पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है।

2 एसपी संभालेंगे कमान
नगर कीर्तन के लिए एसपी मनु महाराज ने 2 जोन बनाए हैं। पहला जोन गांधी मैदान से गाय घाट का है। इस जोन की कमान सिटी एसपी वेस्ट रविन्द्र कुमार संभाल रहे हैं। दूसरे जोन की कमान पटना के रूरल एसपी ललन मोहन प्रसाद को सौंपी गई है। इस जोन के तहत गाय घाट से पटना साहिब गुरुद्वारा तक के एरिया को शामिल किया गया है।

आगे से पीछे तक पुलिस टीम
अशोक राजपथ पर जैसे-जैसे नगर कीर्तन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी साथ चलेगी। नगर कीर्तन के सबसे आगे पटना पुलिस की टीम है। महिला पुलिस भी नगर कीर्तन में शामिल महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए है। अशोक राजपथ पर जितनी भी ऊंची बिल्डिंग हैं, वहां से पटना पुलिस के जवान अपनी कड़ी नजर रखे हुए हैं।

हरियाणा मेंं तैयार हुई हैं ये पालकी
जिस पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित किया गया है वो हरियाणा के शहर यमुनानगर से साधु-समाज संत महापुरुषों ने तैयार करवाया है। पालकी साहिब वाला यह रथ 11 फुट लंबा, 6 फुट चौड़ा और 15 फुट ऊंचा है। 
 

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!