अपने दम पर कामयाब अमेरिका की 80 अमीर महिलाओं में 3 भारतवंशी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Jun, 2019 01:51 PM

among the 80 wealthiest women in the united states 3 indians

अपने दम पर कामयाब अमेरिका की 80 सबसे अमीर महिलाओं में तीन भारतीय मूल की हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ नए कारोबार खड़े किए बल्कि इनसे अपार संपत्ति भी अर्जित की। फोर्ब्स ने मंगलवार को अमेरिका की रिचेस्ट सेल्फ मेड वूमन-2019 की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स की...

न्यूयॉर्कः फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी धनी महिलाओं की सूची जारी की है जिन्होंने खुद ही अपनी किस्मत गढ़ी है। इस सूची में भारतीय मूल की तीन महिलाओं को भी स्थान मिला है। इन महिलाओं ने न सिर्फ नए कारोबार खड़े किए बल्कि इनसे अपार संपत्ति भी अर्जित की। फोर्ब्स की सूची ‘अमेरिका'ज रिचेस्ट सेल्फ मेड वीमन 2019' में कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयश्री उल्लाल, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में परामर्श देने वाली तथा आउटसोर्सिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी सिंटेल की सह-संस्थापक नीरजा सेठी और स्ट्रीमिंग डेटा प्रौद्योगिक कंपनी कंफ्लुएंट की मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक नेहा नरखेड़े को शामिल किया गया है। 

 

PunjabKesari

इस सूची में शीर्ष पर एबीसी सप्लाय की चेयरपर्सन डिएन हेंड्रिक्स हैं। इनके पास सात अरब डॉलर की संपत्ति है। उल्लाल सूची में 18वें स्थान पर हैं। उनके पास अरिस्टा के शेयरों की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है। 

 

PunjabKesari

फोर्ब्स ने कहा, ‘‘लंदन में पैदा हुई तथा भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक हैं।'' सेठी इस सूची में 23वें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सिंटेल की स्थापना की थी। उनके पास अभी एक अरब डॉलर की संपत्ति है। 

PunjabKesari

नरखेड़े सूची में 60वें स्थान पर हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। इस सूची में 10वें स्थान पर ओपरा विनफ्रे, 12वें स्थान पर फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग, 23वें स्थान पर रियलिटी स्टार काइली जेनर, 29वें स्थान पर फैशन डिजायनर टोरी बर्च, 37वें स्थान पर पॉप स्टार रिहाना, 39वें स्थान पर मैडोना, 51वें स्थान पर बियोंसे, 56वें स्थान पर लेखिका डैनिएल स्टील, 63वें स्थान पर टीवी कलाकार एलेन डीजेनेरेस और 80वें स्थान पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!