‘प्रतिभा के बावजूद’ उपेक्षा के शिकार भारतीय वैज्ञानिक!

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 04:17 AM

indian scientists are victims of neglect despite their talent

हमारे विद्वानों की शृंखला में ताजा नाम बेंगलुरु के मैथमैटिशियन ‘ऋद्धि प्रतिम बसु’ का जुड़ा है जिन्हें उनके द्वारा ‘प्रोबेबिलिटी थ्योरी’ में मुश्किल प्रॉब्लम सॉल्व करने, दशकों पुरानी स्लो-बॉन्ड प्रॉब्लम सुलझाने, रैंडम ग्रोथ और स्टैटिस्टिकल फिजिक्स पर...

हमारे विद्वानों की शृंखला में ताजा नाम बेंगलुरु के मैथमैटिशियन ‘ऋद्धि प्रतिम बसु’ का जुड़ा है जिन्हें उनके द्वारा ‘प्रोबेबिलिटी थ्योरी’ में मुश्किल प्रॉब्लम सॉल्व करने, दशकों पुरानी स्लो-बॉन्ड प्रॉब्लम सुलझाने, रैंडम ग्रोथ और स्टैटिस्टिकल फिजिक्स पर उनके काम के लिए मैथमैटिकल साइंसेज में ‘इंफोसिस प्राइज-2026’ मिला है। इस पहेली को सुलझा कर उन्होंने सिद्ध कर दिया कि एक प्वाइंट पर थोड़ी सी भी रुकावट पूरे सिस्टम में फ्लो को धीमा कर सकती है। कोलकाता के रहने वाले ऋद्धि प्रतिम बसु ने स्टैनफोर्ड से जुडऩे से पहले यू.सी. बर्कले से अपनी पीएच.डी. पूरी की। उनकी इस उपलब्धि ने भारत के महान सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ  ‘सत्येंद्र नाथ बसु’ (बोस) (1894-1974) की याद ताजा कर दी है जिनकी प्रतिभा का दुनिया ने लोहा तो माना। ‘क्वांटम मैकेनिक्स और सांख्यिकी’ (स्टैटिक्स) के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। वर्ष 1924 में कोलकाता विश्वविद्यालय में पढ़ाते समय ‘सत्येंद्र नाथ बोस’ ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण शोध-पत्र लिखा। इसमें उन्होंने क्लासिकल भौतिकी की मदद लिए बिना, प्लांक के क्वांटम रेडिएशन नियम को व्युत्पन्न किया।

उन्होंने अपना शोध-पत्र प्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘अल्बर्ट आइंस्टीन’ को भेजा, जिन्होंने इसके महत्व को पहचाना, इसका जर्मन भाषा में अनुवाद किया और इसे प्रकाशित करवाने में ‘सत्येंद्र नाथ बोस’ की सहायता की। इन दोनों के संयुक्त कार्य ने ‘बोस-आइंस्टीन सांख्यिकी (स्टैटिक्स) की नींव रखी और ‘बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट’ (पदार्थ की पांचवीं अवस्था) के अस्तित्व की भविष्यवाणी की।भौतिक विज्ञानी ‘पॉल डिराक’ ने ‘सत्येंद्र नाथ बोस’ के सम्मान में ‘बोसोन’ नाम रखा था, ये सब-एटॉमिक कणों का एक वर्ग है जिनका स्पिन पूर्णांकहोता है (इनमें फोटोन और हिग्स बोसोन शामिल हैं)।बर्न में अल्बर्ट आइंस्टीन के घर में सत्येंद्र (बोस) की तस्वीरें, उनके शोध-पत्र आदि मौजूद हैं। इसे विडम्बना ही कहा जाएगा कि ‘सत्येंद्र नाथ बोस’ के काम पर आधारित शोध के लिए दूसरे लोगों को विज्ञान के सबसे बड़े ‘नोबेल पुरस्कार’ दिए गए, लेकिन स्वयं ‘सत्येंद्र नाथ बोस’ को इसके लिए 4 बार मनोनीत किए जाने के बावजूद यह प्रतिष्ठिïत पुरस्कार उन्हें नहीं दिया गया। उनकी मृत्यु के बाद जब उनकी खोज को मान्यता मिली तो नोबेल पुरस्कार चयन समिति ने यह कह कर देने से इन्कार कर दिया कि वे मृतक को पुरस्कार देते ही नहीं। 

लेकिन क्या हम अपने वैज्ञानिकों का उतना सम्मान करते हैं, जितना हमें करना चाहिए? क्या कहीं भी हमारे वैज्ञानिकों की कोई प्रतिमा है? क्या भारत के महान वैज्ञानिकों के लिए एक दिन भी समॢपत नहीं कर सकते? हम जो आर्यभट्ट जैसे महान विचारकों की बात करते हैं, भारत की सर्वप्रथम विश्व को शून्य देने की बात करते हैं, हमें अपने महान वैज्ञानिकों का सम्मान भी करना चाहिए। शायद समर्थन की कमी के कारण ही, भारतीय वैज्ञानिकों में से केवल डॉ. सी.वी. रमन को ही 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला।

ऐसा नहीं है कि भारत में महान प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की कमी है, हमारे वैज्ञानिकों ने हर क्षेत्र-भौतिकी, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष और जीव विज्ञान में महत्वपूर्ण आविष्कार और खोजें की हैं, जैसे जगदीश चंद्र बोस, सुब्रह्मण्यन, चंद्रशेखर, सर एम. विश्वेश्वरैया, येल्लाप्रगडा सुब्बाराव आदि। ऐसी भारतीय महिला वैज्ञानिकों की भी लंबी कतार है, जैसे अन्ना मणि, असीमा चटर्जी, कमला सोहोनी, राजेश्वरी चटर्जी, इंदिरा ङ्क्षहदुजा, अनेकों और भी। 

हमारे वैज्ञानिक नासा में जाते हैं और दुनिया भर के देशों में काम करते हैं। नासा के नाम से हमारे मन में कल्पना चावला या सुनीता विलियम्स का नाम आता है, पर क्या हम जानते हैं कि कमलेश लुल्ला नासा जॉनसन स्पेस सैंटर में पृथ्वी अवलोकन के मुख्य वैज्ञानिक हैं? शर्मीला भट्टाचार्य वर्तमान में नासा एम्स रिसर्च सैंटर में एस्टेरोवायोनिक्स की मुख्य वैज्ञानिक के रूप में काम कर रही हैं। अश्विन वासवडा कैलिफोॢनया में नासा की जैट प्रोपल्शन लैबोरेट्री में एम.एस.एल. डिप्टी प्रोजैक्ट साइंटिस्ट के अहम पद पर हैं। अश्विन नासा के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन‘मार्स क्यूरियोसिटी रोवर’ के भी एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। 

तो हम अपने ही देश में उन्हें उनका बनता सम्मान क्यों नहीं देते? हम जो शुरू से ही गणित और विज्ञान के क्षेत्र में स्वयं को विश्व में अग्रणी मानते आ रहे हैं, क्या अब हमारा विज्ञान की ओर रुझान कम हो गया है? यदि हम अपने विद्वानों को प्रोत्साहित करते या अपने प्राचीन विद्वानों के योगदान को याद रखते तो न जाने और कितनों को यह पुरस्कार मिल सकता था। निश्चय ही यह एक महान उपलब्धि है, परंतु आज यह बात कितने भारतीयों को मालूम है कि हमारे वैज्ञानिक कितने प्रतिभाशाली थे और हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!