Pics: कमाल की तकनीक, एक हाथ-पैर वाले भी चला सकेंगे कार

Edited By Updated: 03 Apr, 2015 12:48 PM

article

एक हाथ-पैर से विकलांग लोगों को सड़क पर दौड़ रहा कारों को देख कर मन नहीं खराब करना चाहिए। अब वह बिन किसी की सहायता लिए कार चला सकते हैं।

चंडीगढ़ः एक हाथ-पैर से विकलांग लोगों को सड़क पर दौड़ रहा कारों को देख कर मन नहीं खराब करना चाहिए। अब वह बिन किसी की सहायता लिए कार चला सकते हैं।

इस तरह से कार चलाने के लिए एक पूर्णत: स्वदेशी तकनीक का आविष्कार रवि अत्री ने किया। इस तकनीक का नाम ‘हैंड कंट्रोल्स’ दिया गया है। करनाल के अशोका नर्सरी कुंजपुरा रोड निवासी रवि खुद भी पैर से अयोग्य हैं।

15 साल की उम्र में ही गाड़ियां चलाने का शौंक मन में था और इसी शौंक को पूरा करने की चाह में नया आविष्कार ही कर दिया।

रवि द्वारा आविष्कार की गई स्वदेशी तकनीक से कार चलाने के लिए एक विशेष किट लगाई जाती है। इस पर 5 हजार से 55 हजार रुपए तक का खर्च आ सकता है। सामान्य तौर पर एक गाड़ी में 15-20 हजार रुपए का खर्च आता है। साथ ही यह निर्भर करता है कि कितने प्रतिशत विकलांगता है और किस हिस्से में है।

पहले खुद के लिए यह तकनीक तैयार की, अब दूसरों को 2 साल से यह सेवाएं दे रहे हैं। बतौर रवि इसके लिए कम से कम एक हाथ होना जरूरी है। रवि का अगला लक्ष्य ऐसे लोगों के लिए तकनीक का आविष्कार करना है, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं केवल पैर हैं। इस प्रपोजल को हौंडा व मारुति को भी भेजा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!