Apple की कई सेवाएं ठप, iCloud और App Store डाउन होने से हजारों यूजर्स परेशान

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 01:13 AM

many apple services are down

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल(Apple) की कई प्रमुख सेवाएं अचानक ठप हो जाने से अमेरिका भर में हड़कंप मच गया है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) के अनुसार, एप्पल के ऐप स्टोर (App Store), आईक्लाउड (iCloud) और एप्पल पे (Apple Pay) समेत...

सैन फ्रांसिस्को/वाशिंगटन : दिग्गज टेक कंपनी एप्पल(Apple) की कई प्रमुख सेवाएं अचानक ठप हो जाने से अमेरिका भर में हड़कंप मच गया है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म 'डाउनडिटेक्टर' (Downdetector) के अनुसार, एप्पल के ऐप स्टोर (App Store), आईक्लाउड (iCloud) और एप्पल पे (Apple Pay) समेत कई सर्विसेज मंगलवार को अचानक बंद हो गईं, जिससे हजारों यूजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खुद-ब-खुद साइन-आउट हुए आईक्लाउड खाते, लॉगिन में आई दिक्कत 
आउटेज के कारण कई एप्पल यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई कि वे अपने ऐपल उपकरणों पर आईक्लाउड से अचानक और अप्रत्याशित रूप से साइन-आउट हो गए। जब यूजर्स ने दोबारा अपने खातों में साइन-इन करने की कोशिश की, तो उन्हें वेरिफिकेशन फेल (verification failures) होने का सामना करना पड़ा।

हालांकि, ग्राहकों की व्यापक शिकायतों के बावजूद एप्पल के आधिकारिक 'सिस्टम स्टेटस' (System Status) पेज पर सभी सेवाओं को सामान्य रूप से चालू (operational) दिखाया जाता रहा। इस व्यवधान को लेकर एप्पल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

200 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमले के कुछ घंटों बाद आई खराबी 
यह व्यवधान ऐसे समय में आया है जब इससे कुछ ही घंटे पहले एक रिपोर्ट के अनुसार बीबीसी (BBC), एचएसबीसी यूएई (HSBC UAE), एयर फ्रांस (Air France) और आइकिया (IKEA) जैसी लगभग 200 प्रमुख वेबसाइटों को एक दुर्भावनापूर्ण साइबर हमले का निशाना बनाया गया था। इस हमले का मकसद वित्तीय जानकारी चुराना और ऐपल उपकरणों को संक्रमित करना था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हैकर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म 'ऑप्टिमाइजली' (Optimizely) द्वारा होस्ट किए गए टूल्स में दूषित जावास्क्रिप्ट (JavaScript) कोड इंजेक्ट कर दिया था, जिसका इस्तेमाल बड़ी कंपनियां यूजर एक्सपीरियंस को कस्टमाइज़ करने के लिए करती हैं। सुरक्षा शोधकर्ता स्कॉट हेल्म (Scott Helme) के अनुसार, ज़ूम (Zoom), सीएनएन (CNN), सेल्सफोर्स (Salesforce), गिटलैब (GitLab), पेकॉक (Peacock) और लेजर (Ledger) जैसी दुनिया की सबसे लोकप्रिय साइट्स इस हमले से प्रभावित हुईं और हमलावर के क्रिप्टो वॉलेट में 16 नवंबर को लगभग 9 घंटे के भीतर करीब $7,040 प्राप्त हुए थे।

एक दिन पहले अमेरिकी बैंकों में भी ठप हुई थीं सेवाएं 
एप्पल में आई इस गड़बड़ी से ठीक एक दिन पहले अमेरिका के कई प्रमुख बैंकों में भी ऑनलाइन खातों तक पहुंच बनाने में ग्राहकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America), चेस (Chase), यूएस बैंक (US Bank), वेल्स फार्गो (Wells Fargo) और ट्रुइस्ट (Truist) की सेवाएं बाधित होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि, चेस बैंक के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था कि यह समस्या एक तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, जिससे लेन-देन में समय लग रहा था लेकिन ग्राहकों के फंड और खाते पूरी तरह सुरक्षित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!