इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में Mahindra, XUV400 हो सकता है नाम

Edited By Akash sikarwar,Updated: 27 Nov, 2021 12:56 PM

mahindra preparing to launch electric vehicle likely to be xuv400

Mahindra कई नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो 2027 तक महिंद्रा के पास 13 नए इलेक्ट्रिक मॉडल हो सकते हैं, जिनमें से आठ इलेक्ट्रिक होंगे।

ऑटो डेस्क। Mahindra कई नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं, तो 2027 तक महिंद्रा के पास 13 नए इलेक्ट्रिक मॉडल हो सकते हैं, जिनमें से आठ इलेक्ट्रिक होंगे। इनमें KUV100 और XUV700 के इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल होंगे और एक नया मॉडल XUV400 के नाम से भी आने की उम्मीद है।

PunjabKesari

कंपनी का कहना है कि XUV400 नाम को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, हालांकि ऐसा होने की संभावना काफी ज्यादा है। इससे पहले XUV400 नाम का इस्तेमाल बिल्कुल नई 4.3m मिडसाइज़ SUV के लिए किया जाना था, जो Mahindra की लाइन-अप में मौजूदा XUV300 से ऊपर और बंद हो चुकी XUV500 के नीचे होनी थी। इस एसयूवी (कोडनेम S204) को फोर्ड के साथ अपने बी-प्लेटफॉर्म पर डेवलेप किया जाना था। अब इस साझेदारी के बंद होने के बाद महिंद्रा आसानी से XUV400 बैज का यूज कर सकता है, क्योंकि फिलहाल नई 4.3m SUV को बनाने में कुछ समय लगेगा।
PunjabKesari
इलेक्ट्रिक XUV300 को ऑटो एक्सपो 2020 में eXUV300 कॉन्सेप्ट के रूप में शोकेस किया गया था। इसे महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल और मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (MESMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। eSUV एक 350V पावरट्रेन से लैस थी। यह भी कहा गया था कि प्रोडक्शन एडिशन में दो बैटरी पैक की पेशकश की जाएगी, जिसमें लोअर एडिशन की कीमत नेक्सॉन ईवी के बराबर होगी और इसका टॉप वैरिएंट एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना ईवी को टक्कर देगा।
PunjabKesari
इवेंट में, यह भी कहा गया कि eXUV300 भारत के लिए स्पेशली LG केम द्वारा डेवलेप बैटरी सेल के साथ आने वाला फर्स्ट प्रोडक्ट था। आपको बता दें कि LG केम एक कोरियाई बैटरी मेकर है, जो एडवांस्ड लिथियम-आयन बैटरी तकनीक के क्षेत्र में महिंद्रा के साथ सहयोग कर रहा है। XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन कॉन्सेप्ट से कुछ स्टाइलिंग बिट्स भी ले सकता है। इनमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, यूनिक फ्रंट और रियर बंपर और एक अलग अलॉय व्हील डिज़ाइन शामिल हो सकते हैं।

eXUV300 का प्रोडक्शन वर्जन 2023 तक सड़कों पर उतरना था। हालांकि, महामारी और सेमीकंडक्टर चिप की कमी के कारण देरी होने की वजह से यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 2024 या उसके बाद में लॉन्च हो सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!