साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने ली Ultraviolette F77 Mach 2 की डिलीवरी, लाखों में है इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत

Edited By Updated: 29 Apr, 2024 03:05 PM

actor dulquer salmaan takes delivery of ultraviolette f77 mach 2 electric bike

Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक हाल ही में भारत में लॉन्च की गई है। यह बाइक दो वेरिएंट- F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में लाई गई है। F77 Mach 2 की कीमत 2.99 लाख रुपये और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं। साउथ...

ऑटो डेस्क. Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक हाल ही में भारत में लॉन्च की गई है। यह बाइक दो वेरिएंट- F77 Mach 2 और F77 Mach 2 Recon में लाई गई है। F77 Mach 2 की कीमत 2.99 लाख रुपये और F77 Mach 2 Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं। साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने इस बाइक की डिलीवरी ली है। 


पावरट्रेन

PunjabKesari
Ultraviolette F77 Mach 2 में 27kW की मोटर और F77 Mach 2 Recon में 30kW की मोटर दी गई है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल में 7.1kWh की बैटरी और रिकॉन ट्रिम में 10.3kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी रेंज  क्रमशः 212 किमी और 323 किमी है। यह बइक 2.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 7.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।


फीचर्स

PunjabKesari

इस इलेक्ट्रिक बाइक के दो वेरिएंट में तीन राइड मोड, पांच इंच टीएफटी, ऑटो-डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड, एबीएस और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

कलर ऑप्शन

Ultraviolette F77 Mach 2 बाइक 9 रंगों- स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉयड ग्रे, कॉस्मिक ग्रे, प्लाज्मा रेड, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर यलो, स्टेलर व्हाइट, सुपरसोनिक सिल्वर और लाइटनिंग ब्लू में उपलब्ध होगी।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!