Edited By Akash sikarwar,Updated: 22 Jul, 2022 11:51 AM
Mahindra ने भारत में कुछ दिन पहले अपनी नई Scorpio –N को लॉन्च किया है। लेकिन लॉन्चिंग के समय इस नई Scorpio की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। अब कंपनी ने इस नई Scorpio के ऑटोमेटिक, 4WD और 6-सीटर वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है। जिनकी कीमत...
ऑटो डेस्क: Mahindra ने भारत में कुछ दिन पहले अपनी नई Scorpio –N को लॉन्च किया है। लेकिन लॉन्चिंग के समय इस नई Scorpio की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। अब कंपनी ने इस नई Scorpio के ऑटोमेटिक, 4WD और 6-सीटर वेरिएंट की कीमत का खुलासा कर दिया है। जिनकी कीमत शुरुआती कीमत 15.45 लाख रुपए होगी जोकि 21.45 लाख तक जाएगी। कंपनी द्वारा शेयर की गई प्राइज़ लिस्ट इस प्रकार है-
variant
|
Petrol MT
|
Petrol AT
|
Diesel MT
|
Diesel AT
|
Z2
|
11.99 लाख रुपए
|
-
|
12.49 लाख रुपए
|
-
|
Z4
|
13.49 लाख रुपए
|
15.45 लाख रुपए
|
13.99 लाख रुपए
|
15.95 लाख रुपए
|
Z6
|
-
|
-
|
14.99 लाख रुपए
|
16.95 लाख रुपए
|
Z8
|
16.991 लाख रुपए
|
18.95 लाख रुपए
|
17.49 लाख रुपए
|
19.45 लाख रुपए
|
Z8L
|
18.99 लाख रुपए
|
20.95 लाख रुपए
|
19.49 लाख रुपए
|
21.45 लाख रुपए
|
बहुत जल्द शुरू होने जा रही हैं बुकिंग्स
कंपनी द्वारा इसके लिए बुकिंग्स जुलाई 30 से शुरु की जाएगी जबकि इसकी डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू की जानी है। इसके अलावा महिंद्रा द्वारा अपनी वेबसाइज पर Add to cart फंक्शन पेश किया गया है। जिसके अनुसार ग्राहक अपनी इच्छानुसार किसी भी वेरिएंट को रजिस्टर करवाकर डीलरशिप्स पर टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।