Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 12:49 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को महापर्व छठ अर्घ्य देते हुए महापर्व छठ का समापन किया। उन्होंने अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से पूजा की। नीतीश कुमार की भाभी गीता देवी ने छठ पर्व के अवसर पर उपवास रखा था।...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए महापर्व छठ का समापन किया। उन्होंने अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास से पूजा की। नीतीश कुमार की भाभी गीता देवी ने छठ पर्व के अवसर पर उपवास रखा था।
मुख्यमंत्री के आवास पर छठ पूजा की धूम मची हुई थी। उन्होंने अपने आवास पर स्थित स्वीमिंग पुल से सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले गुरुवार को डूबते हुए सूर्य को भी नीतीश कुमार ने अर्घ्य दिया था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि यह पर्व आत्मानुशासन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरी समझ से तो यह प्रकृति और सूर्य की पूजा है।