बिहार के पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का निधन, राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

Edited By prachi,Updated: 28 May, 2018 03:28 PM

former minister kameshwar paswan of bihar passed away

बिहार के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार ही देर शाम खाजेकलां घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने...

पटनाः बिहार के पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री कामेश्वर पासवान का सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार ही देर शाम खाजेकलां घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद कामेश्वर पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पासवान हाल ही में दिल्ली से इलाज करवाकर पटना लौटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और दो बेटियां हैं। जीवन के अंतिम समय तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे पासवान वर्ष 1972 में मात्र 31 वर्ष की आयु में पहली बार भारतीय जनसंघ के टिकट पर फतुहा (सुरक्षित) सीट से जीत कर बिहार विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद वह वर्ष 1977 में दूसरी बार जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे और वर्ष 1979 तक बिहार सरकार में श्रम मंत्री रहे। 

इसके बाद पासवान वर्ष 1990 से 1996 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने पर वह नवादा से 1996 में लोकसभा का चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। वह अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि पासवान अभिवंचित वर्ग के लिए समर्पित एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे, जिनके निधन से भारतीय राजनीति, विशेषत: बिहार प्रदेश को भारी क्षति हुई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!