बिहार से बंगाल और असम तक चर्चाओं में Dr. Rajan Raj, कई राजनीतिक भविष्यवाणियां हुईं सच

Edited By Updated: 16 May, 2026 04:54 PM

many of dr rajan raj political predictions came true

देश में राजनीति और भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है, लेकिन बिहार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और राजनीतिक विश्लेषक Dr. Rajan Raj इन दिनों अपनी सटीक भविष्यवाणियों को लेकर खास सुर्खियों में हैं। पिछले 21 वर्षों से ज्योतिष और सामाजिक-राजनीतिक...

नेशनल डेस्कः देश में राजनीति और भविष्यवाणियों को लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है, लेकिन बिहार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और राजनीतिक विश्लेषक Dr. Rajan Raj इन दिनों अपनी सटीक भविष्यवाणियों को लेकर खास सुर्खियों में हैं। पिछले 21 वर्षों से ज्योतिष और सामाजिक-राजनीतिक विश्लेषण के क्षेत्र में सक्रिय Dr. Rajan Raj ने कई ऐसी राजनीतिक भविष्यवाणियां कीं, जो समय के साथ सच साबित होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं।

Patna से संबंध रखने वाले Dr. Rajan Raj आज देश के चर्चित ज्योतिषाचार्यों में गिने जाते हैं। उनकी खासियत केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि राजनीति, नेतृत्व क्षमता और ग्रहों की चाल को जोड़कर गहराई से विश्लेषण करना है। यही कारण है कि उनके विचारों को देशभर में लोग गंभीरता से सुनते हैं।

Dr. Rajan Raj को व्यापक पहचान तब मिली जब प्रधानमंत्री Narendra Modi पर आधारित उनका विशेष विश्लेषण प्रतिष्ठित Power Corridors Magazine में प्रकाशित हुआ। “Prime Minister Modi and Stars in Action” शीर्षक से प्रकाशित इस लेख में उन्होंने भारत की राजनीति, वैश्विक नेतृत्व और ग्रहों की स्थिति को लेकर अपने विचार साझा किए थे। यह लेख राजनीतिक और ज्योतिष जगत में काफी चर्चित रहा।

हाल के वर्षों में Dr. Rajan Raj की कई राजनीतिक भविष्यवाणियां चर्चा में रहीं। बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने पहले ही संकेत दे दिए थे कि Nitish Kumar ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में NDA की सरकार बनेगी। बाद में जब राजनीतिक घटनाक्रम उसी दिशा में आगे बढ़ा तो लोगों ने उनकी इस भविष्यवाणी की काफी चर्चा की।

इसी तरह West Bengal की राजनीति को लेकर भी Dr. Rajan Raj ने चुनावी परिणामों से कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर कहा था कि Suvendu Adhikari भविष्य में पश्चिम बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा बन सकते हैं और आगे चलकर मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। इसके बाद बंगाल की राजनीति में सुवेंदु अधिकारी की बढ़ती भूमिका ने लोगों का ध्यान उनकी भविष्यवाणी की ओर खींचा।

वहीं Assam को लेकर भी उन्होंने पहले ही Himanta Biswa Sarma के मुख्यमंत्री बनने का संकेत दिया था। बाद में राजनीतिक परिस्थितियां बिल्कुल उसी दिशा में जाती दिखाई दीं, जिससे उनकी भविष्यवाणियों पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ।

Dr. Rajan Raj की लोकप्रियता का बड़ा कारण उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी माना जाता है। लोग कहते हैं कि वे ज्योतिष को केवल पारंपरिक मान्यताओं तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसे तर्क, सामाजिक परिस्थितियों और राजनीतिक समझ के साथ जोड़कर समझाते हैं। यही वजह है कि उनके विचारों और विश्लेषण को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं।

अगर उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो Dr. Rajan Raj ने M.D. (Alternative Medicine), Ph.D. in Astrology और Ph.D. in Diabetes and Yogic Science जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। वे Government of India से Certified Gemologist भी हैं और International Certified Consultant (IAF, USA) के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। इसके अलावा Germany, France, Holland, London और Switzerland जैसे देशों में Visiting Faculty के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सम्मानों की बात करें तो Dr. Rajan Raj को केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari द्वारा Pride of Nation Award से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेत्री Madhuri Dixit और दिग्गज अभिनेता Anupam Kher द्वारा भी उन्हें Global Excellence Award प्रदान किया गया। साथ ही ET Industry Leaders Bihar 2023 द्वारा उन्हें “Leading & Most Trusted Astrologer of Bihar” की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

आज Dr. Rajan Raj अपनी सटीक भविष्यवाणियों, गहरी राजनीतिक समझ और ज्योतिष के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण देशभर में लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। राजनीति और ज्योतिष के इस अनोखे संगम ने उन्हें देश के चर्चित Astro Political Analysts में शामिल कर दिया है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!