Edited By prachi,Updated: 19 Jun, 2018 12:56 PM
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच राजद का पोस्टर कलयुग का अर्जुन चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी अर्जुन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव कृष्ण के रूप में...
पटनाः आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच राजद का पोस्टर कलयुग का अर्जुन चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी अर्जुन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव कृष्ण के रूप में नजर आ रहें हैं।
पोस्टर में तेजस्वी यादव के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हैं। इसके अतिरिक्त पोस्टर में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को राजा के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती को भी जगह मिली है।
राबड़ी देवी पोस्टर में हाथों में माला लेकर खड़ी हुई दिखाई दे रहीं हैं जिस पर 'विजयी भव:' लिखा है। इसके अतिरिक्त पोस्टर में 'संविधान बचाओ यात्रा' तथा आरक्षण बचाओ' आदि नारे भी लिखे गए हैं।