Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 06:39 PM
भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे का कहना है कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ही जीत होगी। पूरे देश में भाजपा का झण्डा लहराएगा। अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक ओर एम्स की...
पटनाः भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे का कहना है कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ही जीत होगी। पूरे देश में भाजपा का झण्डा लहराएगा।
अश्विनी चौबे ने कहा कि राज्य के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक ओर एम्स की स्थापना की जाएगी जिससे लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार द्वारा जमीन देने के साथ ही नए एम्स का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य खत्म हो जाएगा। कांग्रेस सरकार ने राज्य की भलाई के लिए कोई कार्य नही किया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सेवा करना ही भाजपा का लक्ष्य है ।