उत्तर प्रदेश चुनाव : विपक्ष में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान!

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 04:31 AM

uttar pradesh elections opposition in tussle over seat sharing

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विपक्ष के भीतर सीट-बंटवारे को लेकर खींचतान सामने आ गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान एक सहमति बनाई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 80 में से 43 सीटों पर जीत हासिल...

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही विपक्ष के भीतर सीट-बंटवारे को लेकर खींचतान सामने आ गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान एक सहमति बनाई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश की 80 में से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी और राज्य में भाजपा की संख्या को सीमित कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अब 110 से ज्यादा सीटों की आकांक्षा रख रही है लेकिन अखिलेश यादव कांग्रेस को 60 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं थे। 

सूत्रों ने संकेत दिया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में आयोजित कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक, ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन कार्यक्रम के इतर बातचीत हुई थी। 
कांग्रेस ने सीट.बंटवारे की बातचीत को संभालने के लिए एक समिति का भी गठन किया है। इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा-मोना और राज्य कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हैं। दोनों दलों के नेताओं ने संकेत दिया है कि जोर एक ऐसा समझौता करने पर होगा जो भाजपा को चुनौती दे सके और दोनों पक्षों ने सीट आबंटन के लिए जीतने की क्षमता को एक प्रमुख मानदंड बताया है।

अखिलेश की राजपूतों व ब्राह्मणों तक पहुंच : अपने गोरखपुर रोड शो के दौरान पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) रथ पर सवार होकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के प्रयास में उच्च जाति के राजपूत और ब्राह्मण समुदायों तक पहुंच बनाई। गोरखपुर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता यात्रा के लिए पहुंचे। यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोरखपुर यह संकेत दे रहा है कि भाजपा का गढ़ एक कठिन दौर देखने जा रहा है। इस बार गोरखपुर की जनता भाजपा को सभी 9 सीटों पर हराएगी। पूरे गोरखपुर मंडल का एकजुट पी.डी.ए. प्रभावशाली लोगों को हराएगा।’’ 

सपा प्रमुख ने चौरी-चौरा में भाजपा नेता विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अॢपत की। एक प्रभावशाली राजपूत नेता, सिंह ने भाजपा के समर्थन में उच्च जातियों को लामबंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके भाई अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा के उन्हें चौरी-चौरा से मैदान में उतारने की संभावना है, जिससे उच्च जातियों का समर्थन हासिल करने की उम्मीद है।

आजम खान भी सक्रिय हुए : सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद, रामपुर में मजबूत राजनीतिक आधार रखने वाले समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान अब 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा के समीकरणों में वापस आ गए हैं। रामपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि 2027 का चुनाव एक इंकलाब होगा। ए.आई.एम.आई.एम. प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की रामपुर की हालिया यात्रा पर, खान ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग ‘हैदराबादी बिरयानी के मुकाबले पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं’। कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना और सीट-बंटवारे की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि इसका वर्तमान नेतृत्व इसके पिछले नेतृत्व से बिल्कुल अलग है। 

चुनावों से पहले कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल : 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे में फेरबदल की घोषणा की, जिसके तहत 81 ए.आई.सी.सी. सचिवों को राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कार्यात्मक विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि 25 निवर्तमान सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया। चुनाव वाले उत्तर प्रदेश में, पार्टी ने अपनी 6 सदस्यीय सचिव टीम को बरकरार रखा है, जिसमें अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य शामिल हैं। पंजाब में 4 सचिव नियुक्त किए गए हैं, जिनके नाम हीना कावरे, रवींद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर और डा. राज कुमार मौर्य हैं। सचिवों का चयन वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल द्वारा आयोजित कई दौर के साक्षात्कारों के मापदंडों पर आधारित था।

राजा वङ्क्षडग़ का ‘इंसाफ मार्च’ : पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज है, क्योंकि पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वङ्क्षडग़ ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में बहुत महत्व दिया है और वह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण के लिए उनकी सिफारिशों पर विचार करेंगे। वडिंग़ ने 21 नवम्बर को लुधियाना में ‘इंसाफ मार्च’ की भी घोषणा की, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गैंगस्टरवाद, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया गया। इसके बाद इसे पंजाब के अन्य हिस्सों, जिनमें जीरा, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर शामिल हैं, में फैलाया जाएगा।-राहिल नोरा चोपड़ा

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!