RBI को झटका, कोरोना से धुल गए 2000 रुपए के 17 करोड़ नोट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Aug, 2020 12:48 PM

17 crores rupees of 2000 rupees destroyed due to sanitation

कोरोना महामारी सभी पर बड़ी आफत बन कर आई है इसके कारण कई चीजों को नुकसान पहुंचा है। इस महामारी से भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) भी अछूता नहीं रह पाया है। कोरोना के दौरान 2000 रुपए के 17 करोड़ नोट बेकार हो गए है।

बिजनेस डेस्कः कोरोना महामारी सभी पर बड़ी आफत बन कर आई है इसके कारण कई चीजों को नुकसान पहुंचा है। इस महामारी से भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) भी अछूता नहीं रह पाया है। कोरोना के दौरान 2000 रुपए के 17 करोड़ नोट बेकार हो गए है। संक्रमण के डर से लोगों ने नोटों को भी सैनिटाइज कर दिया। जिसके चलते नोटों को सैनिटाइज करने, धोने और धूप में सुखाने से बड़ी संख्या में करेंसी खराब हो गई।

आरबीआई के पास पहुंचे खराब नोटों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे ज्यादा दो हजार रुपए के नोट खराब हुए हैं। इसके अलावा दो सौ, पांच सौ, 10 और 20 रुपए के नोट भी काफी अधिक खराब हुए।

PunjabKesari

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दो हजार रुपए के 17 करोड़ नोट खराब हुए। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 300 गुना ज्यादा है। कोरोना संक्रमण के सरफेस पर कुछ समय तक रहने की खबर के बाद से ही लोगों ने नोटों को धोना, सैनिटाइज करना और धूप में सुखाना शुरू कर दिया। बैंकों में भी गाड्डियों पर सैनिटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि पुरानी तो छोड़िए नई करेंसी भी सालभर में बेहद खराब हो गई।

PunjabKesari

कोरोना का नोट पर पड़ा ऐसा असर
पिछले साल 2000 के 6 लाख नोट आए थे। इस बार ये संख्या 17 करोड़ से भी ज्यादा हो गई। 500 की नई करेंसी दस गुना ज्यादा खराब हो गई। दो सौ के नोट तो पिछले साल की तुलना में 300 गुना से भी ज्यादा बेकार हो गए। बीस की नई करेंसी एक साल में बीस गुना से ज्यादा खराब हो गई।

PunjabKesari

जानिए, किस साल आए कितने खराब नोट
अगर साल 2017-18 की बात करें तो उस समय आरबीआई के पास 2 हजार के एक लाख नोट आए थे। वहीं 2018-19 में ये संख्या बढ़कर 6 लाख हो गई। इस साल इस संख्या ने सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए। साल 2019-20 में RBI के पास 2 हजार के 17.68 करोड़ नोट आए। इसी तरह अगर 500 के नोट की बात करें तो 2017-18 में 1 लाख, 2018-19 में 1.54 करोड़ और 2019-20 में 16.45 करोड़ खराब नोट आए। बता दें कि हर साल आरबीआई के पास सबसे ज्यादा 10, 20 और 50 के खराब नोट आते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!