GDP की 7.2% वृद्धि दर बेहतर: सुभाष चंद्र गर्ग

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Jan, 2019 10:59 AM

7 2 growth rate of gdp subhash chandra garg

आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने सोमवार को कहा कि 2018-19 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान काफी अच्छा है। इसके साथ भारत दुनिया में सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

 

नई दिल्लीः आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने सोमवार को कहा कि 2018-19 के लिए जीडीपी की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान काफी अच्छा है। इसके साथ भारत दुनिया में सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के नवीन अनुमानों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में देश की आर्थिक प्रगति 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 6.7 प्रतिशत थी।

गर्ग ने ट्वीट श्रृंखला में कहा, ‘‘2018-19 के लिए जीडीपी वृद्धि के नवीन अनुमान बेहद अच्छे हैं। 2017-18 के 6.7 प्रतिशत की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’ उन्होंने कहा कि दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढऩे वाली बनी रहेगी। वर्तमान बाजार कीमत पर जीडीपी 12.3 प्रतिशत बढ़कर 188.41 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। मौजूदा कीमत पर प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 1,41,447 रुपए पर पहुंचने का अनुमान है। इसमें आगे कहा गया है कि सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) में वृद्धि से निवेश गतिविधियों में तेजी का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न उद्योगों ने अच्छी वृद्धि दर्ज कर अर्थव्यवस्था में योगदान किया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!