Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 04:26 PM
एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) ने कर्नाटक के लिए 6.55 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता भारत सरकार के साथ किया है। ए.डी.बी. के बयान में कहा गया है कि यह कर्ज कर्नाटक के पश्चिमी तटों पर तटीय क्षरण रोकने और उसका रखरखाव करने के लिए दिया जाएगा। इसके अनुसार यह ऋण...
नई दिल्लीः एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.) ने कर्नाटक के लिए 6.55 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता भारत सरकार के साथ किया है। ए.डी.बी. के बयान में कहा गया है कि यह कर्ज कर्नाटक के पश्चिमी तटों पर तटीय क्षरण रोकने और उसका रखरखाव करने के लिए दिया जाएगा। इसके अनुसार यह ऋण सतत तटीय संरक्षण एवं प्रबंधन निवेश कार्यक्रम के तहत 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सुविधा की दूसरी किस्त होगी।
इस धन का इस्तेमाल कर्नाटक की लोक निर्माण, बंदरगाह व अंतरदेशीय जल परिवहन विभाग की क्षमताओं को मजबूत बनाने तथा तटीय सरंक्षण की तात्कालिक जरूरतों में किया जाना है। वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव समीर कुमार खरे व ए.डी.बी. के कंट्री निदेशक केनिचि योकोयामा ने कल बैंगलुरू में इस आशय के समझौते पर हस्ताक्षर किए।