ईरान पर US हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Jan, 2020 11:52 AM

after us attacks rise in crude oil prices petrol and diesel became expensive

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को इसमें इजाफा किया गया है। वहीं बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को इसमें इजाफा किया गया है। वहीं बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ है।

PunjabKesari

इतनी बढ़ी कच्चे तेल की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 4 फीसदी मजबूत हो गया है। इसकी वजह से तेल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बन गया है। आज ब्रेंट क्रूड ऑइल की कीमत 4.4 फीसदी बढ़कर 69.16 अमेरिकी डॉलर हो गई। वहीं डब्ल्यूटीआई 4.3 फीसदी उछलकर 63.84 अमेरिकी डॉलर पर आ गया। इसका असर अन्य देशों के साथ-साथ भारत पर भी पड़ सकता। देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी क्रूड ऑयल का आयात करता रहा है।

PunjabKesari

चार महानगरों में इतना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल का दाम आठ पैसे बढ़ा है। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.35, 77.94, 80.94 और 78.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 14 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता में 12 पैसे, मुंबई में 13 पैसे। वहीं चेन्नई में डीजल का दाम 14 पैसे बढ़ा है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 68.25, 70.61, 71.56 और 72.12 रुपए प्रति लीटर हो गई है। 

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल-़डीजल की कीमत

शहर  पेट्रोल (रुपए में) डीजल (रुपए में)
नई दिल्ली 75.35 68.25 
कोलकाता 77.94 70.61
मुंबई 80.94 71.56
चेन्नई 78.28 72.12
गुड़गांव 74.72 67.20
नोएडा 76.52 68.52
चंडीगढ़ 71.19 64.97
लखनऊ 76.39 68.39
इलाहाबाद 76.54 68.58
वाराणसी 76.95 69.04
भोपाल 83.59 74.59

 

PunjabKesari

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट

जालंधर 75.17 67.14
अमृतसर 75.74 67.67
लुधियाना 75.70 67.63
पटियाला 75.60 67.53
बठिंडा 75.08 67.05


 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!