कोलकाता जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 30 May, 2018 01:28 PM

ai flight to kolkata returns to delhi after technical snag

इंदिरा गांधी अंतर्राष्टूीय हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सुबह 7ः10 बजे उड़ान भरने

मुंबईः इंदिरा गांधी अंतर्राष्टूीय हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सुबह 7ः10 बजे उड़ान भरने वाले ड्रीमलाइनर बी 787-800 विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे 8ः50 पर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सूत्र के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 401 को दिल्ली से कोलकाता के लिए सुबह 6ः50 बजे के नियत समय पर उड़ान भरना थी लेकिन इसने नियत समय से 20 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इसके उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद पायलट ने सूचना दी कि किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस दिल्ली लाया जा रहा है। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में एयर इंडिया के प्रवक्ता से भी कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!