बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाना हुआ आसान, Air India ने शुरू की सीधी फ्लाइट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Dec, 2022 05:44 PM

air india starts direct flight from bangalore to san francisco

भारत के सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु से अब अमेरिका जाना आसान हो गया है। टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया ने यह सेवा शुरू की है। कंपनी ने शुक्रवार को बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की डायरेक्ट फ्लाइट सेवा फिर से शुरू कर दी है

नई दिल्लीः भारत के सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु से अब अमेरिका जाना आसान हो गया है। टाटा ग्रुप की कंपनी एयर इंडिया ने यह सेवा शुरू की है। कंपनी ने शुक्रवार को बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की डायरेक्ट फ्लाइट सेवा फिर से शुरू कर दी है।

इसके साथ एयरलाइन की विभिन्न भारतीय और अमेरिकी शहरों के बीच हर सप्ताह 37 डायरेक्ट फ्लाइट हो गई हैं। टाटा ग्रुप ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से वह लगातार अपने नेटवर्क और बेड़े का विस्तार कर रहा है।

डायरेक्ट फ्लाइट का परिचालन सप्ताह में 3 दिन

एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को की डायरेक्ट फ्लाइट फिर शुरू कर रही है। इस फ्लाइट का परिचालन सप्ताह में 3 दिन शुक्रवार, रविवार और बुधवार को होगा। इस फ्लाइट सेवा के लिए एयरलाइन बोइंग 777-200 एलआर विमान का इस्तेमाल करेगी। यह फ्लाइट शुक्रवार से शुरू हो गई। एयर इंडिया ने इससे पहले बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट का संचालन 20 मार्च, 2022 को किया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!