अरबपतियों के क्लब से अनिल अंबानी का नाम हटा, 3651 करोड़ रह गई कुल संपत्ति

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Jun, 2019 01:24 PM

anil ambani falls off billionaire club

रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर (2933 अरब रुपए) से घटकर अब महज 0.5 अरब डॉलर (34 अरब रुपए) रह गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी पूंजी सिर्फ 765 करोड़ रुपए रह गई है।

मुंबईः रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर (2933 अरब रुपए) से घटकर अब महज 0.5 अरब डॉलर (34 अरब रुपए) रह गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी पूंजी सिर्फ 765 करोड़ रुपए रह गई है। 

11 साल में इतनी घटी संपत्ति
अनिल अंबानी 2008 में दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स थे लेकिन पिछले 11 सालों मे संपत्ति लगातार नीचे आती गई और अब उनका कारोबार महज 3651 करोड़ रुपए का रह गया है। उनकी संपत्ति 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी, जो अब यानी 2019 में घटकर 523 मिलियन डॉलर यानी करीब 3651 करोड़ रुपए हो गई है। बता दें कि इस संपत्ति में गिरवी वाले शेयर की कीमतें भी शामिल हैं। 

PunjabKesari

8,000 करोड़ रुपए आंकी गई थी रिलायंस ग्रुप की पूंजी 
चार माह पहले रिलायंस ग्रुप की पूंजी आठ हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी। मार्च 2018 में रिलायंस ग्रुप का कुल कर्ज 1.7 लाख करोड़ रुपए था। पिछले सप्ताह अनिल अंबानी ने कहा था कि बीते 14 महीनों में उनके समूह ने 35 हजार करोड़ रुपए की देनदारी को चुकाया है। इसके अलावा कंपनी आगे भी अपनी देनदारी को समय-समय पर चुकाती रहेगी। निवेशकों को भरोसा देते हुए अनिल ने कहा था कि एक साल में कंपनी 24, 800 करोड़ रुपए का मूलधन और 10,600 करोड़ रुपए का ब्याज वापस कर चुकी है। 

PunjabKesari

रिलायंस कम्युनिकेशंस पर है सबसे ज्यादा कर्ज
मौजूदा समय में अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस पर सबसे ज्यादा यानी 47,234 करोड़ रुपए का कर्ज है। रिलायंस कैपिटल पर 46,400 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्रमश: 13,120 और 23,144 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसके साथ ही रिलायंस पावर पर 31,697 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। अंबानी की रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग पर 10,689 करोड़ रुपए का कर्ज है। 

PunjabKesari

7,539 करोड़ रुपए है रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण
11 जून तक रिलायंस समूह का बाजार पूंजीकरण 7,539 करोड़ रुपए था। अनिल अंबानी की कंपनियों में से सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण रिलायंस कैपिटल का है, जो 2,373 करोड़ रुपए है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस पावर का बाजार पूंजीकरण क्रमश: 462 और 1,669 करोड़ रुपए था। रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग की बात करें, तो 11 जून तक इस कंपनी का मार्केट कैप 467 करोड़ रुपए था। रिलायंस होम फाइनेंस का पूंजीकरण 860 करोड़ रुपए, वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का बाजार पूंजीकरण 1708 करोड़ रुपए है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!