एंथ्रोपिक ने आईपीओ के लिए 83 डॉलर प्रति शेयर का मूल्य तय किया

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 01:43 PM

anthropic sets ipo price at 83 per share

कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एंथ्रोपिक ने बुधवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 83 डॉलर प्रति शेयर का मूल्य तय किया। इससे कंपनी का मूल्यांकन 1,500 अरब डॉलर हो गया है। यह वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी बाजार) का अब तक का

ओकलैंडः कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एंथ्रोपिक ने बुधवार को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 83 डॉलर प्रति शेयर का मूल्य तय किया। इससे कंपनी का मूल्यांकन 1,500 अरब डॉलर हो गया है। यह वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी बाजार) का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। कंपनी ने शुरुआत में प्रति शेयर 70 से 78 डॉलर का मूल्य दायरा तय किया था। इससे अधिक मूल्य पर शेयर की पेशकश से एआई कंपनियों के शेयर में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का पता चलता है। 

हालांकि, एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग के पद छोड़ने और एआई क्षेत्र में अत्यधिक निवेश के कारण संभावित नुकसान की आशंकाओं से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। एंथ्रोपिक के अनुसार, आईपीओ में कुल 98 करोड़ शेयर पेश किए गए हैं। इनमें से करीब 95.6 करोड़ शेयर कंपनी और शेष मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बेचे जा रहे हैं। इस पेशकश से कुल 81 अरब डॉलर जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ एंथ्रोपिक ने जून में करीब 75 अरब डॉलर जुटाने वाली स्पेसएक्स को पीछे छोड़ दिया है। सैन फ्रांसिस्को स्थित क्लॉड एआई टूल बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के शेयर बृहस्पतिवार को नैस्डैक में 'एएनटी' नाम से कारोबार शुरू करेंगे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!